व्यापार

सरकार 32 हजार करोड़ रुपए के बॉन्ड्स बेच रही, नीलामी 31 अक्टूबर को होगी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक चार सरकारी सिक्योरिटीज (बॉन्ड्स) की नीलामी यानी सेल (री-इश्यू) करने जा रही है। इनकी टोटल वैल्यू 32,000 करोड़ रुपए है। नीलामी 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को होगी और इसका सेटलमेंट 3 नवंबर (सोमवार) को होगा।

सरकारी सिक्योरिटी केंद्र या राज्य सरकारों की ओर से जारी किए जाने वाले ट्रेडेबल डेट इंस्ट्रूमेंट्स हैं, जिनसे सरकार सार्वजनिक खर्चों के लिए फंड जुटाती है।

2000 करोड़ का एक्सट्रा सब्सक्रिप्शन रिजर्व

सरकार ने इसके लिए 2000 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन रख रही है, ताकि मार्केट डिमांड बढ़े तो कुल राशि को और बढ़ाया जा सकें। यह नीलामी मुंबई में क्रक्चढ्ढ के दफ्तर में ‘मल्टीपल प्राइस मेथड’ के जरिए होगी। इसका मतलब है कि अलग-अलग बोली लगाने वालों को उनकी बोली की कीमत पर बॉन्ड्स मिलेंगे।

कैसे लगा सकते हैं बोली?

प्राइमरी डीलर्स नीलामी के दिन सुबह 9:00 से 9:30 बजे तक एडिशनल कॉम्पिटिटिव अंडरराइटिंग (्रष्ट) के लिए बिड जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, आरबीआई ने बताया कि ये सिक्योरिटीज 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक व्हेन इश्यूड ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल होंगी। इससे निवेशक सिक्योरिटीज के असल इश्यू से पहले ट्रेड कर सकते हैं, जिससे कीमत का जल्दी पता चलता है।

Related Articles

Back to top button