व्यापार

रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री टाटा ट्रस्ट से बाहर, इसकी टाटा संस में 66′ हिस्सेदारी

नई दिल्ली। रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्री को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड से बाहर कर दिया गया है। 6 में से तीन ट्रस्ट्रीज ने री-अपॉइंटमेंट के खिलाफ वोट डाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक डेरियस खंबाटा, प्रमित झावेरी और जहांगीर एचसी जहांगीर ने सहमति में वोट डाला, लेकिन नोएल टाटा समेत 3 ने उनके री-अपॉइंटमेंट के खिलाफ वोट डाला है।

ये 3-3 टाई बना, लेकिन ट्रस्ट्स के रूल्स के मुताबिक ये “टाई” नहीं, बल्कि “नो कंसेंसस” यानी, सहमति न होना है। टाटा ट्रस्ट्स के रूल्स में सभी की सहमति ही जरूरी है।

टाटा संस के 66′ शेयर कंट्रोल करता है टाटा ट्रस्ट

टाटा ट्रस्ट्स में सर रतन टाटा ट्रस्ट समेत कुछ और ट्रस्ट्स है। ये ट्रस्ट्स टाटा संस के 66′ शेयर कंट्रोल करते हैं। टाटा संस में टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां है।

मिस्त्री 2022 से सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी थे। ये दोनों मुख्य ट्रस्ट्स मिलकर टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 51′ हिस्सेदारी रखते हैं। इनके पास टाटा संस के बोर्ड में एक-तिहाई सदस्यों को नॉमिनेट करने का हक है।

रतन टाटा के निधन के बाद अक्टूबर 2024 में उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया। नवंबर 2024 में नोएल को टाटा संस के बोर्ड में भी शामिल किया गया। लेकिन कई यह फैसला ट्रस्ट के भीतर एकमत नहीं था।

इससे टाटा संस को कंट्रोल करने वाले टाटा ट्रस्ट्स में बोर्ड सीट को लेकर सीधा-सीधा बंटवारा हो गया। एक गुट नोएल टाटा के साथ था, तो दूसरा गुट मेहली मिस्त्री के साथ। मिस्त्री का कनेक्शन शापूरजी पल्लोनजी फैमिली से है जिसकी टाटा संस में 18.37′ हिस्सेदारी है।

Related Articles

Back to top button